
Webcasting 2024
दिल्ली। आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान के तहत 88 लोकसभा सीटों पर शाम 7 बजे तक लगभग 60.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए गए, जिससे मतदाताओं के लिए बिना किसी डर या भय के वोट डालने के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया गया। इस दौरान, 1 लाख से अधिक मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की गई।
मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ था। 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाता गर्म मौसम की स्थिति के बावजूद पूरे उत्साह के साथ मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए आगे आए। नवविवाहितों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों, जनजातियों से लेकर आईटी पेशेवरों, दिव्यांगों, महिलाओं और युवाओं तक, सभी वोट डालने के लिए कतारों में खड़े नजर आए। चरण-2 के समापन के साथ, आम चुनाव 2024 के लिए 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान पूरा हो गया है।