छत्तीसगढ़ बनेगा सिल्क का नया हब! CM साय ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री से की विस्तृत चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ में रेशम उत्पादन से जुड़ी परियोजनाओं के विस्तार और रेशम उद्योग में मौजूद नई संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य में रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े किसानों, बुनकरों एवं कारीगरों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि रेशम उद्योग के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य रेशम उत्पादन से जुड़े लोगों को बेहतर अवसर और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें। साथ ही छत्तीसगढ़ को देश में रेशम उत्पादन और सिल्क उद्योग के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

बैठक में रेशम उत्पादन से जुड़ी परियोजनाओं के विस्तार, उद्योग की संभावनाओं और प्रदेश में इस क्षेत्र को और मजबूत बनाने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *