Skip to content

छत्तीसगढ़ बातचीत

सच के साथ

Primary Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भारत
  • मनोरंजन
  • विश्व
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • विशेष लेख
  • वीडियो
  • व्यापार
Light/Dark Button
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • संस्कृति मंत्री ने किया राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का शुभारंभ

संस्कृति मंत्री ने किया राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का शुभारंभ

rajya striya ramayan mandli

रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज राजधानी रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मंत्री भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरी दुनिया में रामायण का मंचन व मानस गान के जरिए आराध्य देव की पूजा अर्चना की जाती है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रामायण मानस मंडली महत्वपूर्ण स्थान बना रखा हैं। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है।मंत्री भगत ने कहा कि भगवान श्री राम मानव अवतार के रूप में अनेक कष्ट सहे हैं, उनके जीवन का एक-एक पल हमारे लिए अनुकरणीय है। भगवान श्रीराम ने साधारण मनुष्य के रूप में भी मर्यादाओं का पूर्णतः पालन किया। इसीलिए भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से भी जाना जाता है।

Ramayan Mandli
राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने में रामायण मानस मंडली की महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री श्री अमरजीत भगत

मंत्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार रामायण मानस मंडली के जरिए प्रदेश में भगवान राम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अपने काम, अपनी संस्कृति अपनी बोली- भाषा अपने प्रदेश पर अभिमान हो। यह गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है, राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर भगवान श्री राम के द्वारा वनवास काल के दौरान छत्तीसगढ़ में की गई यात्रा से जुड़े स्थलों को संजोने के लिए राम वन गमन पर्यटन परिपथ योजना शुरू की गई है। योजना के तहत सीतामढ़ी हर-चौका से लेकर दंडकारण्य के अनेक स्थलों को चिन्हित कर उनको विकसित किया जा रहा है।

रामायण कार्यक्रम को गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जनता की सेवा के साथ-साथ सनातन धर्म और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का काम कर रहे हैं। रामायण मंडलियोें को आज राष्ट्रीय स्तर पर मंच मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस दुर्लभ ग्रंथ है जो हमारे जीवन को स्पर्श करता है, वह जन-जन तक पहुंचे, यह हमारा कर्तव्य है।

संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने कहा कि इस पवित्र आयोजन के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं। ऐसे आयोजन से एक दूसरे की संस्कृति को समझने-जानने का अवसर हमें मिलता है। संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य ने बताया कि रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन विगत 3 वर्षों से किया जा रहा ह,ै यह तीसरा आयोजन है। इस वर्ष यह आयोजन राष्ट्रीय स्वरूप में किया जा रहा है। पहले साल शिवरीनारायण, दूसरे साल राजिम और इस वर्ष रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रायगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रामायण प्रतियोगिता में मानस मंचन के साथ-साथ झांकियां भी प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा विदेशी रामायण मंडली के कलाकारों का मंचन भी महोत्सव का आकर्षण रहेगा।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने रामायण मंडली के सदस्यों को आर्थिक रूप से सशक्त करने अनुदान का भी प्रावधान किया है। अब तक मानस मंडलियों को ढाई करोड रुपए का अनुदान दिया जा चुका है। इस अवसर पर जीव जंतु एवं पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री आलोक चंद्राकर एमआईसी मेंबर श्री सुंदर जोगी सहित निर्णायक गण और विभिन्न जिलों के मानस मंडली के कलाकार उपस्थित थे।

Manas Mandli Ramayan 1
रामायण कार्यक्रम को गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास के द्वारा

राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने में रामायण मानस मंडली की महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री श्री अमरजीत भगत

facebookShare on Facebook
TwitterTweet
FollowFollow us
PinterestSave

Continue Reading

Previous Previous post:

गौठान से महिलाओं की बढ़ रही है आत्मविश्वास

स्वसहायता समूह की महिलाएं
Next Next post:

सफलता की कहानी: रूरल इंडस्ट्रियल पार्क

godham-surbhi

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 9 कारों पर 10-10 हजार का जुर्माना, चालकों का होगा लाइसेंस सस्पेंड
  • DEO सस्पेंड, एसीबी जांच में हुई गिरफ्तारी
  • चौकीदार की हत्या का खुलासा, शराब पीने के बाद 4 दोस्तों ने उतारा था मौत के घाट
  • धमतरी में पले-बढ़े IFS अधिकारी मुनु महावर ने स्टूडेंट्स को दिए टिप्स
  • धमतरी कलेक्टर का सख्त निर्देश, अस्पतालों स्कूलों और कॉलेजों के आसपास न बिकें नशे की सामग्रियां

Recent Comments

  1. Kenneth White on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  2. Steven Clark on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  3. Kenneth White on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  4. Kenneth White on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  5. Sheilat on शारीरिक संबंध का विरोध करने पर नौकरानी की हत्या, मालिक ने मारकर लटकाया था फंदे पर, अब हुई गिरफ्तारी
वेबसाइट/पोर्टल के स्वामी - जागेश्वरी पाल , संचालक का नाम - जागेश्वरी पाल, मोबाईल नंबर - 9399701018 , ई मेल - batchitcgnews@gmail.com, कार्यालय पता - लालपुर , रविंद्र नाथ टैगोर वॉर्ड , पिन नंबर - 492015 Copyright ©cgbatchit.com | ChromeNews by AF themes.
Go to mobile version