
कवर्धा। कबीरधाम पिकअप हादसें में अब तक 19 मजदूरों की मौत हो गई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हादसे पर दुःख व्यक्त किया है। 3 घायलों का इलाज जारी है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने X पर लिखा कि दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारजनों के साथ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 5 लाख रु और घायलों को 50 हज़ार रु की सहायता देने का निर्णय लिया है।
हादसे के बाद सीएम साय ने प्रशासन को दिए ये निर्देश – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्विटर पर लिखा, कबीरधाम जिले में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 19 हो गई हैं। 3 लोग घायल हैं। दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारजनों के साथ पूरी तरह खड़ा है। हमनें मृतकों के परिजनों को 5 लाख और इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। यह राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी सहायता एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त है। प्रशासन को यह भी निर्देश दिया गया है कि सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरती जाये। ऐसे हादसे रोकने के हरसंभव उपाय होने चाहिये।
मृतक मजदूरों के नाम
मिला बाई (48) पति बंजारी
टीकू बाई (40) पति गुलाब सिंह
सिरदारी (45) पुत्र सिलाब गोंड
जनिया बाई (35) पति जनऊ गोंड
मुंगिया बाई (60) पति बजरू मरावी
झंगलो बाई (62) पति धनीराम
सिया बाई (50) पति तिरीत गोंड
किरण (15) पिता शिवनाथ
पटोरिन बाई (35) पति दयाराम गोंड
धनैया बाई (48) पति सिरदारी गोंड
शांति बाई (35) पति शिवनाथ
प्यारी बाई (40) पति फूलचंद
सोनम बाई (16) पिता फूलचंद
विस्मत बाई (45)
लीला बाई (35) पति मानसिंह
परसदिया बाई (30) पति रामचंद्र
भारती (13) पिता मानसिंह
सुन्ती बाई (45) पति मदन सिंह