
रायपुर। पारंपरिक वाद्ययंत्र और लकड़ी की शिल्पकला बनाने वाले पंडी राम मंडावी को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा हुई है।सीएम साय ने बधाई देते हुए कहा , नारायणपुर के गोंड मुरिया जनजातीय के सुप्रसिद्ध कलाकार पंडी राम मंडावी जी को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना जाना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा। उन्होंने बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित कर अपने अद्वितीय कौशल से इसे नई पहचान दी है। साथ ही, उन्होंने अनेक कारीगरों को प्रशिक्षित कर इस परंपरा को नई पीढ़ियों तक पहुंचाया है। आपके सराहनीय कार्यों से समूचा छत्तीसगढ़ गर्व महसूस कर रहा है।