
जागेश्वरी पाल की रिपोर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में जून महीने में मानसून दस्तक दे देगी। यह सम्भावना मौसम विभाग ने जताई है। वही बात करें तो मार्च महीने से ही छिटपुट बारिश हो रही है। किसानों के लिए यह अच्छी खबर है कि साल 2024 में मानसून की एंट्री जल्द हो रही है। जिसे देखते हुए वे तैयारी में जुट गए है। खेतों की सफाई जारी है।
इसी कड़ी में आज मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर बताया कि अगले कुछ घंटो में मौसम परिवर्तन होने वाला है। बालोद , बलौदाबाजार , बीजापुर, मानपुर, दुर्ग , महासमुंद , नारायणपुर , रायपुर और राजनांदगांव में गरज चमक की चेतावनी दी है। रात 10 बजे तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।