निमया फाउंडेशन ने 8 महिलाओं को किया सम्मानित

Nimaya Foundation Raipur

रायपुर। नारी तेरी यही कहानी, आँचल में दूध और आँखों में पानी के मिथक को तोड़ते हुए जब महिलाएं एक दूसरे का हाथ थामे कदमताल करते हुए आगे बढ़ती है तो कुछ नया और अदभुत गढ़ती है। इसी अवधारणा को सजीव करने निमित्त गुरुवार 26फरवरी 2026 को होटल सॉलिटेयर में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यशाला में इंटरनेशनल ट्रेनर एम जे एफ लायन मधु यादव ने कोलंबो ट्रेनिंग के दौरान प्राप्त अनुभवों, प्रसंगों को साझा करते हुए नेक्स्ट डोर लेडी को कैसे सफल और अग्रणी लीडर बनाना है, टॉपिक पर चर्चा की गई l

पावर प्रेजेंटेशन और विभिन्न गतिविधियों जैसे एक चिट्ठी प्यार भर और पेन-बाल के सामंजस्य के द्वारा स्वयं को सक्षम, निर्भीक और जुझारू बनने का मौका दिया गया l बिलासपुर से पधारे मुख्य अतिथि लॉयन आशीष अग्रवाल एवं विशिष्ठ अतिथि लॉयन रंजना क्षेत्रपाल ने अजेय नारी, आराध्य नारी पर विचार व्यक्त किए और वर्कशॉप की प्रासंगिकता की प्रशंसा करते हुए वामाओं के लिए लाभप्रद बताया ।।

विश्व महिला दिवस के पूर्व संपन्न इस समारोह में अपने दम ख़म और हुनर से अपने परिवार, कार्यस्थल और समाज में उच्च दर्जा हासिल करने वाली शहर की 08 प्रतिभाशाली महिलाओं यथा श्रीमती सरोज सैफी, श्रीमती गीता श्याम दलाल, श्रीमती रीना यादव, श्रीमती आशा बारेवार, श्रीमती स्मारिका राजपूत, श्रीमती अमरजीत कौर घई, श्रीमती सुनीता यादव और श्रीमती अनुभूति श्रीवास्तव का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर शहर के विभिन्न लायंस क्लब के पदाधिकारियों के साथ प्रगतिशील यादव महासंघ, निमया सेवाजतन फाउंडेशन और नवप्रगति महिला मंडल बजाज कॉलोनी के सदस्य शामिल हुए l कार्यक्रम के समापन पूर्व मंच संचालक अरुणा श्रीकांत यादव ने उपस्थित गणमान्य जनों को रंग गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई। इस परिकल्पना को मूर्त रूप देने में लॉयन उषा शर्मा, लॉयन कंचन पुसदकर और श्रीमती स्वाति श्रीवास्तव का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *