CM साय ने भाजपा नेता अमित चिमनानी को दी जन्मदिन की बधाई, आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में भाजपा नेता अमित चिमनानी को जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभाशीष देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री निवास में हुई इस आत्मीय मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा…
किराये के मकान में घुसकर महिला से छेड़छाड़, पति-बच्चों को जान से मारने की धमकी दी, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान संवेदना के तहत रायगढ़ जिले की कोतरारोड़ पुलिस ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।…
सटोरिया बाबू खेमानी की 1 करोड़ 42 लाख की संपत्ति कुर्क करने का आदेश
रायपुर। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा ऐप 3Stumps के जरिए सट्टा संचालित करने के मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी बाबू उर्फ गुलशन खेमानी और उसके सहयोगियों की करीब 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का न्यायालय ने आदेश दिया है। कुर्की की कार्रवाई के दायरे में छत्तीसगढ़ और…
महामाया मंदिर रतनपुर जाने वाले भारी वाहनों पर प्रतिबंध, दुर्गा पंडालों के लिए पार्किंग तय
बिलासपुर। शारदीय नवरात्रि के सप्तमी पर्व पर मां महामाया मंदिर रतनपुर में दर्शन के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और शहर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन को देखते हुए बिलासपुर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित…
आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर। आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, संवेदनशील और प्रभावी समाधान सुशासन की पहली कसौटी है। इसी उद्देश्य से शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन 1076 कम समय में ही प्रदेशवासियों के लिए भरोसे का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है। राशन, पेंशन, बिजली, आवास, पेयजल और अन्य नागरिक सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए…
रायपुर से रावघाट और कुरूद के लिए नई मेमू ट्रेनें चलाने की मंजूरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यातायात और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में भारतीय रेलवे ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर रायपुर से रावघाट और कुरूद के बीच नई मेमू ट्रेन सेवाओं के संचालन की स्वीकृति की जानकारी दी है। 15 अक्टूबर 2026…
मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास आज नवरात्रि की भक्ति, गरबा की लय और उल्लास के रंगों से सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आयोजित गरबा महोत्सव में बड़ी संख्या में माताओं-बहनों, बेटियों और गुजराती समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने मां दुर्गा की आराधना के साथ…
CEO जिला पंचायत जयंत नाहटा ने किया धमतरी विकासखंड का सघन दौरा
धमतरी। जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने धमतरी विकासखंड का सघन दौरा कर विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित एवं आवश्यक निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करने, विद्यार्थियों के लिए खेल सुविधाएं बढ़ाने तथा ग्रामीण अधोसंरचना…
CM साय से एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाने वाले एथलीट अनिमेष कुजूर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने कुजूर को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना…
कबीरधाम के तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी निलंबित, CM हेल्पलाइन की शिकायतों पर हुई कार्रवाई
रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने कबीरधाम जिले के तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सीएम हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों की समीक्षा के दौरान शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने के बाद की गई है। जारी आदेश के अनुसार, तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के खिलाफ गंभीर लापरवाही…