विकास विरोधी है बस्तर को राज्य बनाने की मांग करने वाले : CM विष्णुदेव साय

रायपुर। बस्तर को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ऐसी मांग करने वाले विकास विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है और बस्तर में विकास का काम तेजी से हो रहा है।

दिल्ली दौरे से लौटने के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जल शक्ति मंत्रालय की बैठक के बारे में भी जानकारी दी।

सीएम साय ने कहा कि ‘जल संचय जन भागीदारी अभियान’ में छत्तीसगढ़ देश में पहले स्थान पर है। राज्य के 5 जिले देश के टॉप-10 जिलों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बारिश की हर बूंद को बचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी सुरक्षित करना सरकार का लक्ष्य है।

अलग बस्तर राज्य की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की इच्छाशक्ति और जवानों के साहस से नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि नक्सली बस्तर में सड़क, स्कूल और विकास कार्यों को रोकना चाहते थे।

दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से सौजन्य भेंट हुई। इस दौरान छत्तीसगढ़ में रेशम उत्पादन से जुड़ी परियोजनाओं के विस्तार एवं रेशम उद्योग की नई संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। हमारा प्रयास है कि रेशम उत्पादन से जुड़े प्रदेश के किसानों, बुनकरों और कारीगरों की आय बढ़े, उन्हें नए अवसर मिलें और छत्तीसगढ़ को सिल्क के क्षेत्र में नई पहचान मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *