रायपुर पहुंचीं मैथिली ठाकुर, बोली – भद्दी बात थी स्वरा भास्कर का बयान

रायपुर। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) की नियुक्ति को लेकर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जीतेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पर उन्हें सभी देशवासियों की ओर से बहुत-बहुत बधाई।

विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) को नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

वहीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर के एक बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर मैथिली ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्वरा भास्कर के बयान को “बहुत ही भद्दी बात” बताते हुए कहा कि किसी भी विषय पर बोलने से पहले उसके बारे में पूरी समझ और जानकारी होना जरूरी है।

मैथिली ठाकुर ने कहा, “अगर समझ नहीं है तो बोलना भी नहीं चाहिए।” उनके इस बयान के बाद स्वरा भास्कर की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों के बयानों का समाज पर असर पड़ता है, इसलिए किसी भी संवेदनशील विषय पर टिप्पणी करते समय जिम्मेदारी और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *