बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल : कर्मवीर होंगे छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश महामंत्री “संगठन”, पवन साय को झारखंड की जिम्मेदारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन में बड़े फेरबदल की जानकारी सामने आई है। संगठनात्मक बदलाव के तहत कर्मवीर को छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दिए जाने की जानकारी है।

फिलहाल कर्मवीर के पास झारखंड का दायित्व है। बताया जा रहा है कि पवन साय जी को अब झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस बदलाव के साथ छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेगा।

कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

संगठन में हुए बदलाव के तहत चंद्रशेखर जी को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी दिए जाने की जानकारी है। वहीं अजय जामवाल जी को महाराष्ट्र का दायित्व सौंपे जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा शिवप्रकाश जी को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) के तौर पर आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा के संगठनात्मक स्तर पर हुए इन बदलावों के बाद अलग-अलग राज्यों में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। नियुक्तियों से संबंधित आधिकारिक सूची या आदेश जारी होने के बाद तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *