रायपुर में CM साय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से उनके निवास पर आत्मीय मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने लंबे उपचार के बाद किरण सिंह देव के छत्तीसगढ़ लौटने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने उनके स्वास्थ्य की स्थिति और अब तक हुए सुधार के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक उपचार के बाद किरण सिंह देव को अपने बीच देखकर मन को संतोष और प्रसन्नता हुई।

मुख्यमंत्री ने माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा सदैव किरण सिंह देव पर बनी रहे और वे जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर उसी उत्साह और समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *