Headlines

रायपुर-दुर्ग हाईवे पर जलभराव से थमी रफ्तार, रास्ता डायवर्ट किया गया

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। जलभराव के चलते वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है। स्थिति को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित करते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

यातायात का दबाव कम करने और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से रायपुर जाने की सलाह दी गई है।

राजनांदगांव से रायपुर जाने वाले भारी वाहन अंजोरा बाईपास, पुलगांव चौक, अंडा, रिसामा, गाड़ाडीह, मर्रा, जामगांव (एम), मोतीपुर, अमलेश्वर होते हुए रायपुर पहुंच सकते हैं। वहीं बालोद से रायपुर जाने वाले भारी वाहन अंडा, रिसामा, गाड़ाडीह, मर्रा, जामगांव (एम), मोतीपुर और अमलेश्वर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

ट्रांसपोर्ट नगर, भिलाई अथवा नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहन अहिरवारा मोड़, कुम्हारी, मुरमुंडा चौक, कोचेबंद, मलपुरी कला, भालेसर, कंडरका चौक, पथरीडी, उरला और बिरगांव होते हुए रायपुर जा सकते हैं। वहीं भिलाई एवं भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के रायपुर जाने वाले वाहनों के लिए उतई, सेलूद, फूंडा और मोतीपुर मार्ग निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *