Headlines

अनंत चतुर्दशी पर महादेवघाट विसर्जन कुंड में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, रात 9 बजे तक 3,213 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

रायपुर। राजधानी में आज अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व अवसर पर सुबह से ही दिन भर रात्रि तक निरन्तर राजधानी शहर में महादेवघाट के समीप रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा निर्मित विसर्जन कुंड में गणपति की मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन करने हजारों की संख्या में भक्तजनों का श्रद्धामयी मेला लगा हुआ है। लगातार देर तक हुई तेज बारिश के दौरान भी भगवान श्री गणपति भक्तो में श्रद्धापूर्वक पूजन कर मूर्ति विसर्जन करने हेतु निरन्तर अपार उत्साह एवं भक्तिभाव स्पष्ट परिलक्षित होता रहा है।

विसर्जन कुंड में आज अनंत चतुर्दशी पर्व पर सुबह से दिन भर में रात्रि 9 बजे तक प्रथम पूज्य देव भगवान श्रीगणेश की 2766 छोटी और 447 बड़ी मूर्तियों का भक्तजन श्रद्धापूर्ण विसर्जन कर चुके है और यह सिलसिला निरंतर भक्तजनों द्वारा जारी है।आज अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे महापौर निवास के भगवान श्रीगणेश की मूर्ति लेकर परिवारजनों सहित महादेवघाट के समीप विसर्जन कुंड पहुंचीं।

साथ ही भगवान गणपति की मूर्ति का पूजन- अर्जन कर कुंड में श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया एवं राजधानी शहर रायपुर के निवासी सभी नागरिको को अनंत चतुर्दशी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश से सभी नागरिको को जीवन में सुख समृद्धि स्वास्थ्य शांति प्रदान करने हेतु उनके दिव्य श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की।

महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर एवं सहायक अभियंता शरद देशमुख से विसर्जन कुंड की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर चर्चा की एवं अच्छी व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लगातार अच्छी व्यवस्था श्रद्धालुजनो के लिए देना रायपुर की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप सुनिश्चित करने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *