एक ही परिवार के पति-पत्नी, सास-ससुर, बेटा-बहू ने दिलाई परीक्षा

बलौदाबाजार। कलेक्टर सह अध्यक्ष कुलदीप शर्मा जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण बलौदाबाजार-भाटापारा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सह उपाध्यक्ष दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा का आयोजन 27सितम्बर को किया गया।इस महापरीक्षा में शिक्षार्थी बढ़-चढ़कर पूरे उत्साह से सम्मिलित हुए। जिला में 200 घंटे एवं 7 अध्याय का स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से शिक्षार्थियों को उनके सुविधानुसार स्थान व समय पर अध्यापन कार्य किया गया। ऐसे शिक्षार्थियों की संख्या 1467 है जिसमें से इस महापरीक्षा में 1403 ने परीक्षा में सम्मिलित हुए।

जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव शिव कुमार गेंदले ने बताया की जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के 157 परीक्षा केन्द्रों में चिन्हांकित ग्राम,वार्ड प्रभारी (प्रधानपाठक) को केन्द्राध्यक्ष बनाया गया तथा उस संस्था के शिक्षक पर्यवेक्षक एवं मूल्यांकन का कार्य सफलतापूर्वक किये। परीक्षा में सम्मिलित शिक्षार्थियों ने पढ़ना (50 अंक), लिखना (50 अंक) तथा गणित (50 अंक) कल 150 अंक की परीक्षा दिये। परीक्षा में सम्मिलित शिक्षार्थियों को अंक पत्र सह साक्षरता प्रमाण पत्र स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग एवं राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा प्रदान किया जायेगा। परीक्षा के एक-दो दिन पूर्व केन्द्राध्यक्ष एवं उस संस्था के शिक्षकों व स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से शिक्षार्थियों को घर-घर जाकर पीला चावल एवं शिक्षार्थी पर्ची देकर परीक्षा में उपस्थित हाने के लिए निमत्रंण दिया गया। परीक्षा का समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक था जिसमें शिक्षार्थी अपनी सुविधाजनक समय पर उपस्थित होकर परीक्षा में सम्मिलित हुए।

परीक्षा केन्द्रों में पर्याप्त रोशनी, हवा एवं पानी की व्यवस्था केन्द्राध्यक्षों द्वारा किया गया। परीक्षा केन्द्रों में रंगोली से सजावट की गई थी शिक्षार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कुछ परीक्षा केन्द्रों में सेल्फी पाइंट बनाया गया था।

वातावरण निर्माण के लिए गांव के दीवारों में साक्षरता नारा लिखा गया। परीक्षा केन्द्रों में पोस्टर-बैनर लगाया गया। परीक्षा केन्द्र में सास-बहू, पति-पत्नी, सगी बहने, देवरानी-जेठानी तथा एक ही परिवार के पति-पत्नी, सास-ससुर, बेटा-बहू ने महापरीक्षा दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *