Headlines

भारत-म्यांमार बॉर्डर के पास असम राइफल्स का जवान शहीद

अरुणाचल प्रदेश। भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में मंगलवार सुबह संदिग्ध उग्रवादियों ने असम राइफल्स के गश्ती दल पर हमला कर दिया। अचानक हुई गोलीबारी में 42 साल हवलदार जानखोकाई कुकी शहीद हो गए, जबकि चार अन्य जवान घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमला चांगलांग जिले के नामपोंग सर्कल में नामपोंग नाले के पास सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। उस समय 21 असम राइफल्स के जवान नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान संदिग्ध उग्रवादियों ने गश्ती दल पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

हमले में हवलदार जानखोकाई कुकी को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी में घायल चार अन्य जवानों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। हमलावरों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *