तमिल सुपरस्टार थलपति विजय का होगा तलाक, उनके बेटे ने पिता विजय को किया सोशल मीडिया पर ‘अनफॉलो’

Tamil superstar Thalapathy Vijay to get divorced, son unfollows father Vijay on social media Tamil superstar Thalapathy Vijay to get divorced, son unfollows father Vijay on social media

थलपति विजय की टूट रही शादी

तमिनाडु। थलपति विजय की पर्सनल लाइफ में लगता है कि भूचाल आ चुका है. पत्नी से तलाक की खबरों के बीच, कहा जा रहा है कि उनके बेटे जेसन संजय ने उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है. ये बात उनके परिवार में चल रही टेंशन को नया मोड़ दे रही है.

तमिल इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय इस समय पर्सनली और प्रोफेशनली दोनों तरह से स्ट्रगल कर रहे हैं. एक तरफ उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ सेंसर बोर्ड के चक्कर में थिएटर्स में रिलीज नहीं हो पा रही. वहीं दूसरी तरफ अब उनकी मैरिड लाइफ चर्चा में आ गई है. 27 साल बाद उनकी शादी टूटने की खबरें सामने आ रही हैं. 

खबरों की मानी जाए, तो थलपति विजय की पत्नी संगीता ने एक्टर के खिलाफ कोर्ट में तलाक का केस फाइल किया है. याचिका में तलाक का कारण विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर बताया जा रहा है. हालांकि ना तो विजय और ना ही संगीता ने अभी तक इसपर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट या सफाई दी है. लेकिन फैंस के बीच इस खबर ने सनसनी सी मचा दी है. हर कोई उस एक्ट्रेस का नाम खोजने में जुट गया है जिसका विजय के साथ एक्सट्रा-मैरिटल अफेयर बताया जा रहा है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *