कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश में आराधना मिश्रा और पंजाब में परगट सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया

दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने उत्तर प्रदेश और पंजाब में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पार्टी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

उत्तर प्रदेश में आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी की ओर से जारी आदेश में निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के योगदान की सराहना भी की गई है। इसके साथ ही चौधरी वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

पंजाब में परगट सिंह बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

पंजाब में कांग्रेस ने परगट सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी ने निवर्तमान अध्यक्ष राजा वड़िंग के योगदान की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *