चचेरी बहन की मौत, फिर भी नहीं टूटा हौसला… जीत के बाद ईशान किशन का इमोशनल खुलासा

Cousin's death, yet his spirits remained unbroken... Ishan Kishan's emotional revelation after victory Cousin's death, yet his spirits remained unbroken... Ishan Kishan's emotional revelation after victory

अहमदाबाद। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रनों से बड़ी जीत हासिल की और खिताब पर कब्जा जमा लिया. भारतीय टीम की जीत में ईशान किशन की अहम भूमिका रही. ईशान किशन ने खिताबी मुकाबले में भी अर्धशतक जड़ा।

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने 96 रनों से जीत हासिल की. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (8 मार्च) को खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का टारगेट सेट किया था. न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और वो लक्ष्य से काफी दूर रह गई. भारत ने ओवरऑल तीसरी और लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता है.

भारत की जीत के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने एक बेहद भावुक खुलासा किया. ईशान ने बताया कि फाइनल से एक दिन पहले उनकी चचेरी बहन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, लेकिन उन्होंने टीम के लिए मैदान पर उतरने का फैसला किया. इस मुकाबले में ईशान किशन ने 4 छक्के और 4 चौके की मदद से 25 गेंदों पर 54 रन बनाए. ईशान ने यह जीत अपनी दिवंगत बहन को समर्पित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *