अहमदाबाद। ईशान ने कहा कि यह उनके लिए बेहद मुश्किल समय था, लेकिन साथ खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने उन्हें हिम्मत दी और देश के लिए खेलने की प्रेरणा दी. ईशान किशन ने पत्रकारों से कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैच से एक दिन पहले मेरी चचेरी बहन की कार दुर्घटना में मौत हो गई थी.
मैंने उनके लिए अच्छा खेलने की कोशिश की. मैंने हार्दिक भाई से बात की, उन्होंने कहा कि टीम को सबसे आगे रखो. मैं यह जीत उन्हें समर्पित करता हूं. चूंकि महिला दिवस भी है, इसलिए यह मेरे लिए और भी खास है.’