अहमदाबाद। टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यह जीत टीम की दो साल की मेहनत का परिणाम है. उन्होंने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की फाइनल में शानदार बल्लेबाजी की तारीफ की और जसप्रीत बुमराह को पीढ़ी में एक बार मिलने वाला गेंदबाज बताया।
न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बेहद गदगद दिखे. उन्होंने कहा कि यह जीत उनके लिए बहुत खास है और इस उपलब्धि को पूरी तरह महसूस करने में अभी थोड़ा समय लगेगा.
फाइनल जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यह सफर 2024 विश्व कप के बाद शुरू हुआ था, जब उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई थी. उन्होंने बताया कि उस समय भारतीय क्रिकेट प्रशासन और सीनियर खिलाड़ियों ने उन पर भरोसा जताया, जिसने उन्हें आगे बढ़ने का