जीत के बाद क्या बोले कप्तान सूर्या

What did Captain Surya say after the victory? What did Captain Surya say after the victory?

दिल्ली। सूर्यकुमार ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस जीत को समझने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन मैं बेहद खुश हूं. यह सफर लंबा रहा है. 2024 विश्व कप के बाद यह यात्रा शुरू हुई थी. उस समय मुझ पर भरोसा दिखाया गया और मुझे टीम की कप्तानी का मौका मिला. वहां से लेकर यहां तक पहुंचना और खिताब जीतना हमारे लिए बहुत खास है.

भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम पिछले दो साल से लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रही थी और वही आदतें इस टूर्नामेंट में भी बरकरार रखी गईं. उन्होंने कहा, ‘हम पिछले दो साल से लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे. हमारा सिर्फ यही लक्ष्य था कि 2024 विश्व कप में जो अच्छी आदतें और सोच हमने अपनाई थीं, उन्हें आगे भी जारी रखें. खिलाड़ियों ने इसे बहुत अच्छे तरीके से अपनाया.’

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि कप्तान के तौर पर खिलाड़ियों की क्षमता को समझना और उन पर भरोसा करना बहुत जरूरी होता है. उन्हें पहले से पता था कि टीम में कई मैच जिताने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं. उन्होंने कहा, मेरे लिए सबसे जरूरी था कि मैं खिलाड़ियों की क्षमता को समझूं. मुझे पता था कि इस टीम में कई मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं और सही समय पर वे कमाल करेंगे.

बुमराह को बताया ‘देश की धरोहर’– सूर्यकुमार यादव ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह  की भी जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि बुमराह जैसे गेंदबाज पीढ़ियों में एक बार पैदा होते हैं. उन्होंने कहा, “बुमराह पीढ़ी में एक बार मिलने वाले गेंदबाज हैं. मैं उन्हें देश की धरोहर कह सकता हूं. उन्हें अच्छी तरह पता है कि मैच में क्या करना है. वह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *