दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया के दो क्रिकेटर्स की खूब चर्चा रही. पहले तो हार्दिक पंड्या हैं. जिनका लेडीलव माहिका शर्मा संग खुल्लम खुल्ला रोमांस देखने को मिला. दूसरी लाइमलाइट लूटी ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने. हार्दिक और माहिका के रिश्ते के साथ इंटरनेट पर ईशान और अदिति की खूब चर्चा हो रही है.

मैच जीतने के बाद ईशान ने लेडीलव को kiss भी किया था. अदिति पूरे मैच के दौरान ईशान को स्टैंड्स से चियरअप करती दिखी थीं. ईशान के लिए अदिति का प्यार देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. इंटरनेट पर अदिति के बारे में गूगल किया जा रहा है.

अदिति जयपुर की रहने वाली हैं. वो पेशे से मॉडल हैं. जानकारी के मुताबिक, उनके पिता जयपुर के बड़े कारोबारी हैं. फैशन वर्ल्ड में अदिति जाना पहचाना नाम हैं. अपनी खूबसूरती, शार्प फीचर्स और मिलियन डॉलर स्माइल के वो फेमस हैं. अदिति मिस डीवा 2018 की विनर रही हैं. ये कॉम्पिटिशन जीतने के बाद उन्होंने फैशन की दुनिया में कदम रखा. अदिति फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रही हैं. वो कई ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं.

अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश अंदाज के लिए वो इंस्टा पर वायरल हैं. इंस्टा पर उनके 371K फॉलोअर्स हैं. वो अपनी ग्लैमरस इमेज के लिए भी जानी जाती हैं. वो फैशन इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर के तौर पर भी फेमस हैं.