ऑल इंडिया ब्राम्हण फ्रंट करेगा 21 दंपतियों और बुजुर्गों का सम्मान

रायपुर. ऑल इंडिया ब्राम्हण फ्रंट की बैठक रविवार को बूढ़ापारा शिशु मंदिर में आयोजित की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 11 जनवरी 2026 (रविवार) को ब्राम्हण समाज के ऐसे 21 दंपतियों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने दाम्पत्य जीवन के 45 साल पूरे कर चुके हैं. इन्हें सवण दंपती सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. इसी तरह 10 ऐसे बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने अपने जीवन के 80 वसंत पूरे कर लिए हैं. इन्हें धरोहर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. सिविल लाइन रायपुर स्थित वृंदावन हाल में कार्यक्रम सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा.

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी निवेदिता मिश्रा की अध्यक्षता में आज संपन्न बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश्री डॉ. महंत रामसुंदर दास, पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ होंगे, प्रमुख अतिथि पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, श्रीमती सीमा ओझा, पूर्व अध्यक्ष योग आयोग ज्ञानेश शर्मा, जैतूसाव मठ के ट्रस्टी अजय तिवारी होंगे. अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व वन संरक्षक श्री राकेश तिवारी होंगे. ऑल इंडिया ब्राम्हण फ्रंट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री योगेश तिवारी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. कार्यक्रम में अखंड ब्राम्हण सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष योगेश तिवारी, अवधेशधर दीवान, सुधीर तिवारी, प्रदीप मिश्रा, विमल ओझा, साधना शुक्ला, सुनिता तिवारी, लता पांडे, सुभदा तिवारी, सविता शर्मा, डॉ. मल्लिका मिश्रा समेत बड़ी संख्या में सदस्यगण मौजूद थे. उक्ताशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी शशांक खरे ने दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *