नगरी-सिहावा में पकड़ा गया आदमखोर तेंदुआ, तीन दिन से इलाके में था दहशत का माहौल, हमले में 2 की मौत और 20 घायल

धमतरी। जिले के नगरी-सिहावा क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से दहशत का कारण बने तेंदुए को पकड़े जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि तेंदुए के हमले में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार, नगरी-सिहावा इलाके में तेंदुए की लगातार मौजूदगी और हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। लोग घरों से बाहर निकलने में भी सतर्कता बरत रहे थे। इस बीच खबर है कि ग्रामीणों ने एकजुट होकर तेंदुए को पकड़ लिया, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

लगातार हमलों से परेशान ग्रामीणों के लिए तेंदुए का पकड़ा जाना बड़ी राहत माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *