रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रायपुर के बोरियाकला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में वरिष्ठ नेताओं की बैठक चल रही है। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा किए जाने की संभावना है।
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और डॉ. नवीन मार्कंडेय शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही तथा क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी भी बैठक में मौजूद हैं।
नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए भाजपा की इस बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हो रही है और क्या निर्णय लिए गए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।