Headlines

दुर्गा विसर्जन महादेवघाट पाटन पुलिया के पास विसर्जन कुण्ड स्थल में किया जायेगा

रायपुर। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष 2026 में भी दुर्गा विसर्जन खारून नदी स्थित महादेवघाट पाटन पुलिया के पास स्थित विसर्जन कुण्ड में किया जायेगा। विसर्जन स्थल पर लाइट, क्रेन, स्टेज, लाउडस्पीकर, जल एवं साफ-सफाई की व्यवस्था हेतु नगर निगम जोन क्रमांक 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल मोबाइल नम्बर 9238343470 को प्रशासनिक कार्य दायित्व सौंपा गया है।

वहीं व्यवस्था एवं संचालन हेतु रायपुर नगर पालिक निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों की दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को सुबह 6 बजे से दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को सुबह 6 बजे तक तीन पालियों में 8-8 घण्टे की अवधि हेतु चक्रानुसार प्रशासनिक कार्य ड्यूटी विसर्जन कुण्ड स्थल पर लगाई गयी है।

रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के आदेशानुसार उक्ताशय के प्रशासनिक आदेश को तत्काल प्रभावशील कर दिया गया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एवं छत्तीसगढ़ शामन द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किये जाने नगर निगम रायपुर के विसर्जन कुण्ड स्थल पर ड्यूटी पर लगाए गए सभी सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *