रायपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शुरू, जयकारों के बीच नम आंखों से दी गई विदाई

रायपुर। राजधानी रायपुर में शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन आदिशक्ति मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। महादेवघाट स्थित खारून नदी के पास पाटन पुलिया के नजदीक नगर निगम के जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत बने विसर्जन कुंड में श्रद्धालु विधि-विधान और श्रद्धा के साथ माता रानी की प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे हैं।

विसर्जन की शुरुआत विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना के साथ हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए और नम आंखों से माता रानी को विदाई दी। पूरे माहौल में भक्ति और भावुकता का संगम देखने को मिला।

प्रशासनिक व्यवस्था के तहत विसर्जन का सिलसिला शुरू किया गया है। श्रद्धालु मां दुर्गा से सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए अगले वर्ष फिर से आने की प्रार्थना कर रहे हैं। नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की आराधना करने के बाद अब भक्त भावपूर्ण विदाई के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *