CM साय से मिले राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय से आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुलाकात की जानकारी साझा की। इस अवसर पर इंदौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शंकर लालवानी और भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *