धमतरी में चाकूबाजी से युवक की मौत, आरोपी फरार

धमतरी। जिले में चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के मुजगहन के पास की है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात मुजगहन के पास आपसी विवाद के दौरान आरोपी ने दीपांशु साहू और उसके साथी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, उसका साथी भी घायल बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विवाद के चलते चाकूबाजी की घटना हुई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। मामले में आगे की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *