रायगढ़ में बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात पुरुष का शव, पहचान में जुटी पुलिस

रायगढ़। जिले के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जूटमिल थाना पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके सीने और कंधे पर चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

जूटमिल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को सुरक्षित रूप से मरच्युरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान करने और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए तस्वीरें सीमावर्ती जिलों की पुलिस तथा विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों पर प्रसारित की गई हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *