IB और BSF की मदद से दुर्ग में रह रही बांग्लादेशी महिला को किया गया डिपोर्ट

दुर्ग। जिले की पुलिस ने भारत में अवैध रूप से निवासरत बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे डिपोर्ट कर दिया है। पुलिस की एसटीएफ टीम ने पश्चिम बंगाल में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सहयोग से आज यह कार्रवाई की।

दुर्ग पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान रीना अख्तर के बांग्लादेशी नागरिक होने और भारत में अवैध रूप से निवास करने की जानकारी सामने आई। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दुर्ग पुलिस की एसटीएफ टीम को पश्चिम बंगाल भेजा गया। वहां केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर आज उसे नियमानुसार भारत से डिपोर्ट किया गया।

पुलिस ने बताया कि रीना अख्तर द्वारा आधार कार्ड, राशन कार्ड और अन्य भारतीय दस्तावेज प्राप्त किए जाने के संबंध में संबंधित विभागों को सत्यापन और नियमानुसार निरस्तीकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। इसका उद्देश्य दस्तावेजों के संभावित दुरुपयोग को रोकना है।

पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान, दस्तावेजों के सत्यापन और संबंधित एजेंसियों के सहयोग से वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *