भिलाई में जुआ खेलते 7 लोग पकड़े गए, सब्जी मंडी के पीछे पुलिस ने दी दबिश, नकदी जब्त

भिलाई। दुर्ग जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भिलाई नगर पुलिस ने रूआबांधा क्षेत्र में छापा मारकर सात लोगों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी छत्तीसगढ़ सब्जी मंडी के पीछे 52 पत्ती ताश से काट-पत्ती का जुआ खेल रहे थे। मौके से 6,100 रुपये नकद, ताश की 52 पत्तियां और एक अखबार जब्त किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

दुर्ग पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज भिलाई नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रूआबांधा स्थित छत्तीसगढ़ सब्जी मंडी के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापेमारी की। इस दौरान कथित रूप से जुआ खेलते हुए सात लोगों को पकड़ा गया।

पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज कुमार मारकंडे, गौतम कुमार बघेल,संजय साहू, दिनेश निषाद, लक्ष्मी जोशी, मनीष जैन और कन्हैया यादव शामिल है। पुलिस ने मौके से 6,100 रुपये नकद, ताश की 52 पत्तियां और एक अखबार जब्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *