रायपुर पुलिस ने तीन फर्जी कॉल सेंटरों का किया भंडाफोड़, 40 आरोपियों को हिरासत में लिया गया 

Cyber ​​fraud racket, Fake call centre, Crime News, Chhattisgarh, Cyber ​​fraud racket, Fake call centre,

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़े साइबर ठगी रैकेट का खुलासा करते हुए तीन फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 40 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जो रायपुर में बैठकर अमेरिका और यूरोप के नागरिकों को अपना शिकार बना रहे थे।

पुलिस के अनुसार, ये फर्जी कॉल सेंटर गंज थाना क्षेत्र में एक और राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दो जगहों पर संचालित हो रहे थे। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में बड़े स्तर पर साइबर ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।

गिरोह के सदस्य विदेशी नागरिकों को लोन दिलाने, रिफंड दिलाने और तकनीकी सहायता देने के नाम पर झांसे में लेते थे। आरोपी खुद को Amazon और Apple के कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर लोगों से संपर्क करते थे। ये लोग इंटरनेट पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर को सर्च रिजल्ट में ऊपर दिखाते थे। जब अमेरिकी नागरिक इन नंबरों पर कॉल करते, तो कॉल सेंटर के डायलर उन्हें बातों में फंसाकर ठगी को अंजाम देते थे। गिरोह का ऑपरेशन शाम 7:30 बजे से शुरू होकर सुबह तक चलता था, क्योंकि उस समय अमेरिका में दिन होता है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी विदेशी नागरिकों को टारगेट करते थे।

देशभर से जुड़े थे आरोपी – पकड़े गए आरोपी गुजरात, बिहार और उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के रहने वाले हैं। इनमें से अधिकतर कॉल सेंटर में 15 से 20 हजार रुपए महीने की सैलरी पर काम करते थे।

भारी मात्रा में उपकरण जब्त– पुलिस ने रेड के दौरान तीनों कॉल सेंटरों से 20 लैपटॉप, 50 डेस्कटॉप, 50 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। डीसीपी सेंट्रल जोन उमेश गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों व नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *