Headlines

CM साय आज हाइड्रो पावर सिंचाई परियोजना का करेंगे निरीक्षण

रायपुर/जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर और रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह अपने गृह निवास बगिया से रवाना होकर जशपुर जिले के ग्राम पंचायत पोंगरो पहुंचेंगे। यहां वे हाइड्रो पावर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से राजधानी रायपुर पहुंचकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में आयोजित शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे।

सुबह 10 बजे बगिया से होंगे रवाना

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 10 बजे बगिया स्थित अपने निजी निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 10:20 बजे वे जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पोंगरो पहुंचेंगे।

यहां सुबह 10:20 बजे से 10:50 बजे तक हाइड्रो पावर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सुबह 10:50 बजे ग्राम पंचायत पोंगरो से कार द्वारा रवाना होकर 11:10 बजे स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे।

हेलीकॉप्टर से रायपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे कांसाबेल से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचेंगे। यहां से 12:35 बजे कार द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:50 बजे संस्थान परिसर पहुंचेंगे।

NIT रायपुर में शिलान्यास समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 12:50 बजे से 1:30 बजे तक राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर में आयोजित शिलान्यास समारोह (MACIEET) में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *