रायपुर। 21वीं सदी के बदलते परिवेश में सभी विद्यालयों में अध्ययन के तरीके में शामिल चूल परिवर्तन आया हैं। नई शिक्षा नीति का मुख्य लक्ष्य, पढ़ाई सिर्फ कक्षा मे श्यामपट ,चाक, कॉपी किताब तक सीमित ना होकर पठन पाठन के साथ-साथ बच्चों का चहूंमुखी विकास भी होना चाहिए ।
इसी ध्येय को दृष्टिगत रखते हुए आज रामनवमी के पावन पर्व पर महावीर नगर स्थित भारतीय विद्या मंदिर हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित वर्कशॉप में इंटरनेशनल ट्रेनर मधु यादव ने नई शिक्षा नीति के मेरिट और उसके दूरगामी परिणाम पर विचार व्यक्त करते हुए यू शेप प्रोजेक्ट, क्लास रूम मेनेजमेंट, भाषा कौशल, विविध शिक्षण विधियों, सॉफ्ट और हार्ड स्किल के साथ आउट डोर गतिविधियों पर प्रकाश डाला ।
स्कूल डायरेक्टर सुशील कुमार साहू, प्राचार्या श्रीमती किरण साहू सहित विद्यालय के साथ शाला के शिक्षकवृंद प्रशिक्षण में शामिल हुए। इस दरम्यान भाषा कौशल विकास के लिए शब्द गेम और गणित के लिए मेंटल मैथ्स के सवाल कराए गए। साथ ही प्रति शनिवार को बैगलेस डे की एक्टिविटी पर भी जानकारी दी गई ।