बेंगलुरु। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स के बीच आईपीएल 2026 का ओपनर मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में आरसीबी ने शानदार जीत हासिल की। इंडियन प्रीमियर लीग (RCB vs SRH IPL 2026) 2026 के ओपनिंग मुकाबले में शनिवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया।
आरसीबी को जीत के लिए 202 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 15.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया. आरसीबी के लिए विराट कोहली ने नाबाद 69 और देवदत्त पडिक्कल ने 61 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. आरसीबी अब टाइटल डिफेंड करने के इरादे से इस सीजन में उतरी है. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद 10 साल के खिताबी सूखे को इस सीजन में खत्म करना चाहेगी।
रनचेज में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने फिल साल्ट (8 रन) का विकेट सस्ते में गंवा दिया. साल्ट तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की गेंद पर हेनरिक क्लासेन को कैच थमा बैठे. यहां से इम्पैक्ट सब देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी कर आरसीबी को संभाल लिया. देवदत्त ने 7 चौके और 4 छक्के की मदद से सिर्फ 26 गेंदों पर 61 रन बनाए. इस दौरान देवदत्त ने 21 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की. देवदत्त को हर्ष दुबे ने हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट कराया।
इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े. पाटीदार ने सिर्फ 12 गेंदों पर 31 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. पाटीदार को तेज गेंदबाज डेविड पेन ने आउट किया. पेन ने फिर अगली गेंद पर जितेश शर्मा (0 रन) को भी पवेलियन भेज दिया. यहां से विराट कोहली और टिम डेविड ने आरसीबी को जीत की मंजिल तक पहुंचाया. कोहली ने 38 गेंदों पर 69* रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. वहीं डेविड के बल्ले से नाबाद 16 रन निकले।
यहां से कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने चौथे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला. ईशान ने इस पार्टनरशिप के दौरान 7 चौके और दो छक्के की मदद से 27 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली. क्लासेन 31 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड का शिकार बने, जिसके चलते ये साझेदारी टूटी. फिर सुयश शर्मा ने सलिल अरोड़ा को 9 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.
ईशान किशन शानदार बैटिंग कर रहे थे, लेकिन वो तिहरे अंकों तक पहुंच नहीं सके. ईशान डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह की गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश में फिल साल्ट को कैच थमा बैठे. ईशान ने 38 गेंदों पर 80 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. हर्ष दुबे (3 रन) और हर्षल पटेल (0 रन) बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए. वो तो दाद देनी होगी अनिकेत वर्मा की, जिन्होंने सिर्फ 18 गेंदों पर 43 रन (4 छक्के, तीन चौके) बनाकर हैदराबाद को 200 रनों के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. आरसीबी की ओर से जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने तीन-तीन विकेट झटके।
इस मुकाबले के लिए आरसीबी ने तेज गेंदबाजों अभिनंदन सिंह और जैकब डफी को मौका दिया. दोनों खिलाड़ियों का ये आईपीएल में डेब्यू मुकाबला रहा. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आक्रामक बल्लेबाज सलिल अरोड़ा और तेज गेंदबाज डेविड पेन ने अपना आईपीएल डेब्यू किया।