Headlines

पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण सिंह केसरी के निधन पर CM विष्णुदेव साय ने जताया शोक

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण सिंह केसरी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि नारायण सिंह केसरी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा और संगठन को समर्पित किया। अपने विचारों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।

सीएम साय ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *