धमतरी। बिरेझर चौकी पुलिस ने मूरा गांव में सार्वजनिक स्थान पर काट पत्ती जुआ खेल रहे दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1030 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है।
चौकी बिरेझर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मूरा स्थित रंगमंच के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे दो लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 1,030 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंशीलाल साहू (38 वर्ष), पिता स्वरूप सिंह साहू और टिकेश साहू (33 वर्ष), पिता डाहूराम साहू, दोनों निवासी ग्राम मूरा, चौकी बिरेझर के रूप में हुई है।