रायपुर। पुलिस अधीक्षक रायपुर के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं पुलिस मुख्यालय (छः ग) सेक्टर 19 अटल नगर नवा रायपुर के पत्र क्रमांक/पुमु/तक/से./ सायबर/सी 10- 8/424/2025 दिनांक 08/07/2025 के माध्यम से फर्जी सिम जारी करने वाले प्वाइंट आफ सेल (पीओएस) की सूची साझा कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
25 मोबाइल नंबर की पहचान संबंधी दस्तावेज की जांच क्रम में मोबाइल नंबर के पीड़ितों से पूछताछ कर कथन लेख किया जो अपने अपने कथन में उनके जानकारी के बिना आरोपी दर्शनदीप जैन संचालक आगम टेलीकाम सदर रोड़ चौधरी काम्प्लेक्स नवापारा द्वारा इनके दस्तावेजो का गलत उपयोग कर उक्त 25 मोबाइल नम्बरों को अन्य किसी को बिक्री करके संचालित किया जा रहा है एवं दस्तावेजो का गलत उपयोग किया जा रहा है।
पीड़ितों द्वारा कभी भी उक्त मोबाइल नंबर का उपयोग नहीं करना बताये न ही उक्त सीम कभी प्राप्त नही करना बताये जांच पर पाया गया की पोस्ट आईडी 43891995 दर्शन आगम टेलीकॉम नवापारा के द्वारा अन्य लोगों का पहचान एवं फोटो का छल कपट पूर्वक बेईमानी से उपयोग कर उक्त 25 मोबाइल नंबरों का ईशू किया गया है।
जो अपराध सदर का घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक -448/2025 धारा – 318(4) BNS,का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के आरोपी द्वारा जिन लोगों के नाम के आधार कार्ड से सिम जारी किया गया था उन लोगों का कथन लेख किया गया। विवेचना दौरान आरोपी दर्शनदीप जैन की पता तालाश किया गया जो जबलपुर(म०प्र) में मिलने पर हिरासत में लेकर थाना लाकर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो घटना दिनांक को अपराध करना स्वीकार किया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाकर न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
दर्शनदीप जैन पिता स्व० अशोक कुमार जैन उम्र 30वर्ष साकिन अभाना थाना नोहेता जिला दमोह (म.प्र)