11 करोड़ मत्स्य बीज का उत्पादन हो रहा बलौदाबाजार में, देखने पहुंचे कृषि मंत्री रामविचार नेताम

बलौदाबाजार। कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रोद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम ने मंगलवार को विकासखंड भाटापारा के ग्राम रामपुर स्थित एमएम मत्स्य हेचरी का अवलोकन किया। उन्होंने हेचरी के विभिन्न यूनिट का अवलोकन करते हुए मत्स्य बीज उत्पादन क़ी जानकारी ली। हैचरी में आधुनिक पद्धति से मत्स्य बीज़ उत्पादन एवं विपणन प्रक्रिया क़ी सराहना क़ी। Balodabazar District News

बताया गया कि एमएम हेचरी से मत्स्य बीज़ का उत्पादन 2024 में प्रारम्भ हुआ है। यहां मोनोसेक्स तिलापिया प्रजाति क़ी मत्स्य बीज़ उत्पादन इकाई लार्ज आरएएस, मिडिल आरएएस इकाई, मछली जेनेटिक्स सेंटर विकसित है। हेचरी में प्रमुख रूप से मोनोसेक्स तिलापिया मछली बीज का उत्पादन किया जाता है। Balodabazar News

लगभग 65 एकड़ जल क्षेत्र में विकसित हैचरी में मत्स्य बीज संवर्धन कर फ्राई एवं फिंगर लिंग तैयार कर विक्रय किया जा रहा है। प्रतिवर्ष उन्नत किस्म के मोनोसेक्स तिलापिया 4 करोड़, पगेशियस 3 करोड़ एवं भारतीय प्रमुख सफर (रोहु, कतला, मृगल ) 4 करोड़ मत्स्य बीज का उत्पादन किया जा रहा है। हैचरी से उन्नत किस्म के मत्स्य बीज़ को छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल इत्यादि राज्यों में विक्रय किया जाता है। Balodabazar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *