डुंडा में दर्री तालाब के पास अवैध कब्जा और निर्माण पर चला बुलडोजर

रायपुर। आज रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन 10 क्षेत्र में वार्ड 54 में जानकी नगर में लगभग 6000 वर्गफीट क्षेत्र में किये गए अवैध निर्माण को हटाने की अभियान चलाकर कार्यवाही तहसीलदार रायपुर और जोन 10 जोन कमिश्नर के मार्गनिर्देशन में क्षेत्र के सम्बंधित पटवारी और नगर निगम जोन 10 अभियंताओं की उपस्थिति में की गयी.

अभियान के तहत नगर निगम जोन 10 के वार्ड 53 में डुंडा में दर्री तालाब के पास लगभग 10 हजार वर्गफीट क्षेत्र में किये गए बिना अनुमति अवैध कब्जे को नगर निगम जोन 10 नगर निवेश टीम द्वारा तोड़ने की अभियानपूर्वक कार्यवाही की गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *