रायपुर। खमतराई इलाके से दो ताज़ा मामले सामने आ रहे है। इस दोनों मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पहला मामला जमीन दलाल से जुड़ा है, और दूसरा मामला पति-पत्नी के बीच का है। जमीन दलाल दुखित ने चोरी मामले में पुलिस को बताया कि उनका आफिस गोंदवारा अनुग्रह रेसीडेंसी के पास किराना दुकान के पीछे है। जमीन खरीदी बिक्री से संबंधित रकम को वे ऑफिस में ही रखते है। 7 जुलाई अपने आफिस के दराज मे गोपाल जैस द्वारा एक लाख रूपये दिया था और मिथलेश कुमार द्वारा दिये गये 46000 रूपये नगद रखकर अपने घर चला गया था।
8 जुलाई को सुबह 6.00 बजे अपने किराना दुकान खोलने आया तो देखा आफिस का दरवाजा का ताला टुटा हुआ था। अंदर प्रवेश कर देखा तो कमरे का भी ताला टुटा हुआ था टेबल का दराज टेबल मे रखे चांदी का छोटा कटोरी एवं चांदी का सिक्का नहीं । चेक करने पर टेबल के दराज सहित 146000 रूपये नहीं था।
चरित्र पर शक कर दूसरा पति करता है पिटाई
खमतराई थाना क्षेत्र के श्रीनगर रोड निवासी एक निजी कंपनी में कार्यरत महिला ने अपने दूसरे पति प्रसन्नजीत सरकार पर शराब के नशे में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति प्रसन्नजीत सरकार आए दिन शराब पीकर उसके चरित्र पर संदेह करता है और मां-बहन की अश्लील गालियां देता है। शिकायत के अनुसार, 24 जून 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे आरोपी पति शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उसने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे महिला की दाहिनी आंख के नीचे चोट आई तथा उसका दाहिना हाथ मरोड़ दिया।
पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान उसके पिता तापस राय मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव कर उसे बचाया। इसके बाद महिला ने खमतराई थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।