रायपुर। राजधानी के सरस्वती नगर, आजाद चौक और डीडी नगर के 10 स्पा सेंटरों में पुलिस ने रेड मारी है। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटरों में संचालित गतिविधियों, कर्मचारियों के पहचान पत्र, आने-जाने वालों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, वैधानिक अभिलेखों और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि स्पा सेंटरों का संचालन निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुरूप किया जा रहा है तथा किसी प्रकार की अवैध अथवा संदिग्ध गतिविधि संचालित न हो।
निरीक्षण के दौरान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे सभी आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखें, कर्मचारियों का सत्यापन कराएं, सीसीटीवी कैमरों को नियमित रूप से चालू रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। नियमों के उल्लंघन अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा सेक्स रैकेट का वीडियो
वायरल सेक्स रैकेट वीडियो में दलाल रेट बता रहा है। भाभी का रेड 12 सौ और लड़की का रेट 15 सौ फिक्स है। दलाल ने लोकेशन कमल होटल के आसपास एक गली बताया। जब तक पुलिस पहुंची दलाल और लड़कियां वहां से भाग चुकी थी।

