धमतरी। एसपी ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी मुहीम छेड़ रखी है। इसी कड़ी कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नया बाजार स्थित सुलभ शौचालय में कई लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी।
पुलिस कार्यवाही के दौरान 6 जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। मौके से नकदी 18 हजार, मोबाइल और पत्ती ताश जब्त किया है। 6 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम
राजू साहू पिता तुलसीराम साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुरूद।
प्रदीप सिंघा पिता कपिल सिंघा, उम्र 38 वर्ष, निवासी कलारपारा, कुरूद।
करण निर्मलकर पिता नारायण निर्मलकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी कुरूद।
अनुज शर्मा पिता स्व. राधेश्याम शर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, कुरूद।
सागर पुरेना पिता कालूराम पुरेना, उम्र 32 वर्ष, निवासी नया बाजार, कुरूद।
सेवक राम साहू पिता मोतीराम साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी पचरीपारा, कुरूद,
*नगदी राशि -* 18,300/-रूपये
05 नग मोबाइल फोन (कीमती लगभग 11,000/-रूपये)
52 पत्ती ताश
कुल जप्त मशरूका – 29,300/- (लगभग) जप्त
धमतरी पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान जारी है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर एवं निरंतर कार्यवाही की जाएगी।