CM विष्णुदेव साय कुछ देर में विधानसभा सत्र में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री आज विधानसभा सत्र में शामिल होने के कारण व्यस्त रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से प्रस्थान करेंगे।

इसके बाद 9:55 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा, सेक्टर-19, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।सुबह 10:00 बजे विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद 11:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा सत्र में भाग लेंगे।

सत्र समाप्त होने के बाद शाम 5:30 बजे विधानसभा परिसर से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचकर कार्यक्रम का समापन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *