धमतरी कोर्ट ने रेप के आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई 

धमतरी। पुलिस की प्रभावी कार्यवाही और उत्कृष्ट विवेचना के परिणामस्वरूप एक गंभीर पॉक्सो प्रकरण में न्यायालय से आरोपी को कठोर सजा दिलाने में सफलता प्राप्त हुई है। अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा 13 जुलाई 2026 को पारित निर्णय में आरोपी किशन यादव पावद्वार को धारा 332 एवं धारा 64(2) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 6 पॉक्सो अधिनियम के अपराध में दोषसिद्ध पाया गया।

न्यायालय ने आरोपी को धारा 332 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत 07 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1,000/- के अर्थदंड तथा अर्थदंड अदा न करने पर 03 माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास से दंडित किया है। इसके अतिरिक्त धारा 6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 3,000/- रूपए के अर्थदंड तथा अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में 01 वर्ष के अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है।

इस प्रकरण की विवेचना सहायक उप निरीक्षक दुलाल नाथ द्वारा अत्यंत गंभीरता, दक्षता एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर की गई। प्रभावी अनुसंधान, साक्ष्यों के सुदृढ़ संकलन एवं न्यायालय में सशक्त प्रस्तुतीकरण के फलस्वरूप आरोपी के विरुद्ध अपराध सिद्ध हुआ और माननीय न्यायालय द्वारा कठोर दंडादेश पारित किया गया।

आरोपी का नाम – किशन यादव, पिता रमतूराम यादव, उम्र 18 वर्ष 03 माह, निवासी ग्राम पावद्वार,थाना सिहावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *