लोकल ट्रेनें 2 दिन नहीं दौड़ेगी पटरी पर, रायपुर बिलासपुर और कोरबा के यात्रियों को झटका 

रायपुर।रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग हेतु एनआई का कार्य किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। 

रद्द होने वाली ट्रेनें 

दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी । दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी । दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।  दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी । दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी  दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी । दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68746 रायपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। दिनांक 24 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

 23 जुलाई 2026 को झारसुगुड़ा व गोंदिया से चलने वाली 68862/68861 झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त व प्रारम्भ होगी और बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *