मोबाइल छीनने वाले चाचा और भतीजा गिरफ्तार 

रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस ने कोतरलिया मेन रोड पर हुई मोबाइल लूट की घटना में शामिल चाचा और भतीजा को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त की है।

पीड़ित लोकेश कुमार चन्द्रा ने 31 मई को चक्रधरनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था  कि 30 मई 2026 की सुबह लगभग 10:30 बजे वह अपनी स्कूटी से इण्डस एनर्जी कंपनी, कोटमार ड्यूटी के लिए जा रहे थे। डीपीएस स्कूल के पास ग्राम कोतरलिया मेन रोड पर स्कूटी खराब हो जाने पर उन्होंने मिस्त्री को फोन कर बुलाया और सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक अचानक पहुंचे और उनके पास रखे दो मोबाइल फोन छीनकर धक्का देते हुए फरार हो गए। शिकायत पर चक्रधरनगर थाने में अपराध 281/2026, धारा 304 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

साइबर टीम की मदद से पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की। पुलिस ने संदेही दिनेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने अपने भतीजे शुभम यादव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकर किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के बाद भागने के दौरान सैमसंग मोबाइल सड़क पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे बाद में जामगांव रेलवे ट्रैक के पास गुजर रही मालगाड़ी के डिब्बे में फेंक दिया गया। जबकि दूसरा मोबाइल उसने अपने पास छिपाकर रखा था। दोनों आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *