धमतरी। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही डायल-112 सिर्फ 5 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। जिले के एएसपी ने रिस्पांस टाइम जाना। गौरतलब है कि धमतरी जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय द्वारा डायल 112 की सरप्राइज चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान एक्सीडेंट की काल्पनिक सूचना डायल-112 कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 की टीम महज 5 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचकर अपनी तत्परता और दक्षता का परिचय दिया। ASP शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर स्वयं डायल-112 की रिस्पांस टाइम, टीम की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया।
त्वरित प्रतिक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आमजन को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।